विदिशा नगर: विदिशा जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था हुई हाईटेक, गार्डों को मिले वॉकी-टॉकी, अब रोकेंगे घटनाएं
शनिवार शाम 6 जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मोहन सिंह और मोहित ने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदात ज्यादा हो रही थी मरीज और उनके परिजनों के सामान चोरी हो रहे थे। इसे देखते हुए जिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड को हाईटेक किया गया है। उनके हाथों में वॉकी टॉकी दिए गए हैं। जो जिला अस्पताल की तीन मंजिलों और वार्डों में तैनात हैं गार्ड।