बेगूसराय: भगवानपुर थाना पुलिस ने अपहृत महिला और बच्चे को बेगूसराय बस स्टैंड के पास से बरामद किया, SP ने दी जानकारी
भगवानपुर थाना की पुलिस ने अपहरण की गई महिला को बेगूसराय बस स्टैंड के निकट से बच्चे के साथ सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों भगवानपुर थाना में एक महिला समेत बच्चे के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.