बेगूसराय: इनियार के उच्च माध्यमिक विद्यालय की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों ने किया NH-31 जाम
सदर प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय इनियार के जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ग्रामीणों ने nh31 को मंगलवार की दोपहर 11:00 बजे जाम कर दिया है. इस दौरान दर्जनों स्कूली छात्राएं भी मौजूद थे. इस मौके पर ग्रामीणों का कहना था कि इस विद्यालय में हमारे बच्चे पढ़ते हैं. लेकिन कुछ दबंगों द्वारा जमीन विद्यालय के जमीन को अतिक्रमण किया जा रहा है.