आरा: चंदवा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ एक व्यक्ति, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2025 अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा के समीप की बताई गई। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में लाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान जैतपुर गांव के रहने वाले संजय श्री के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। पेशे से वह शादी विवाह में कैमरा चलाने का काम करता था।