धौरहरा: धौरहरा कस्बे के राम वाटिका में नाबालिगों का जुआ अड्डा बना, पुलिस पर उठ रहे सवालिया निशान, वीडियो हुआ वायरल
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धौरहरा कस्बे स्थित राम वाटिका इन दिनों नाबालिग जुआरियों का अड्डा बनता नजर आ रहा है। जहां आज गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे किसी स्थानीय व्यक्ति ने यहां जुआ खेलते कुछ नाबालिगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पुलिस को इसकी भनक तक नहीं इससे इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।