पूसा: सोनमार पंचायत में जमीनी मामले को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट
चकमहेसी थाना क्षेत्र के सोनमार पंचायत में एक ही परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जख्मी गोरख कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी उनके जमीन पर जबरन घर बना रहे थे। गोरख कुमार उनके दो भाई पिता पड़ोसी को रोकने गए उसी से नाराज होकर पड़ोसी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है