सिरोंज: अचानक हुई बारिश से सीएम राइज स्कूल में योग शिविर की व्यवस्थाएं बिगड़ी,सामूहिक की जगह सांकेतिक हुआ कार्यक्रम
Sironj, Vidisha | Jun 21, 2024 जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम राइज स्कूल में विशाल योग शिविर आयोजित किया गया था।शिविर में स्थानीय विधायक सहित विभागों के अधिकारियों को शामिल होना था।परंतु अचानक हुई बारिश से शिविर की व्यवस्थाएं बिगड़ गई।शिविर का टेंट भी खराब हो गया।वहीं शिविर पहुंचे कुछ ही लोगों को विद्यालय परिसर में योग कराया गया।