मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराईन खुर्द पंचायत स्थित यदुआपट्टी कब्रिस्तान के समीप बुधवार को सुबह करीब दस बजे सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर में बाइक चालक ने जबरदस्त रूप से धक्का मार दिया । जिससे बाइक चालक और बाइक के पीछे सवार पांच वर्षीय बाइक चालक का पुत्र घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।