विजयीपुर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो पिकअप से 8 मवेशी और 95 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। पुलिस परसा पुल के पास गश्ती के क्रम में जांच कर रही थी। इसी दौरान मुसहरी बाजार की ओर से आ रहे पिकअप को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन रोक लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक व अन्य सवार फरार हो गए। तलाशी