पिथौरागढ़: कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पिथौरागढ़ की इंजीनियर शौर्य की पुस्तक का विमोचन किया
वन भाषा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने जमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में रविवार को लगभग 10:00 बजे पिथौरागढ़ की चर्चित युवा बाल साहित्यकार इंजीनियर ललित शौर्य की पुस्तक जंगल हम बचाएंगे का विमोचन किया। पुस्तक वन संरक्षण एवं वन आर्मी से बचाव पर आधारित है।पुस्तक का उद्देश्य आम जनमानस में वनो एवं वन संपदा की प्रति लगाव पैदा करना है।