दादरी: नोएडा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांधकर रखा गया, महिला आयोग ने 39 को नर्क जैसी हालत से बचाया
नोएडा में एक ओल्ड ऐज होम पर गुरुवार शाम 5 बजे राज्य महिला आयोग और पुलिस ने छापा मारा। 39 बुजुर्गों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया-जिस समय रेड की गई, एक बुजुर्ग महिला को बांध कर रखा गया था। पुरुष तहखाने जैसे कमरों में बंद थे। देख कर ऐसा लग रहा था कि उनका जीवन नर्क से भी बदतर हो।