लाडपुरा: शहर में पेयजल आपूर्ति में गड़बड़ी, बांधों से आ रहा गंदा पानी व टर्बिडिटी 600 तक पहुंची
Ladpura, Kota | Jul 4, 2025 कैचमेंट एरिया व पठारी क्षेत्र में हो रही बरसात व बांधों से छोड़े जा रही पानी से टर्बिडिटी (पानी में मिट्टी) बढ़ गई है। इसके चलते फिल्टर प्लांटों पर असर पड़ा है। पानी का उत्पादन कम हो गया। जिसके चलते की शहर के कई इलाकों की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई है।