हंडिया कस्बा स्थित एक मोबाइल कम्युनिकेशन टावर से केबल काटते हुए चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। शुक्रवार 11 बजे इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। टैक्नीशियन ब्रम्ह बहादुर ने एलार्म मिलने पर मौके पर पहुंचकर चोर को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित ने हंडिया पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।