कालकाजी: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में नव वर्ष के लिए व्यापक तैयारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में नव वर्ष के मद्देनजर मंदिर में भीड़ को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। मंदिर में पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है तो वहीं पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं साथ ही अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था की गई है। बता दे नव वर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त कालकाजी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचते हैं।