हुज़ूर: अशोका गार्डन स्थित चाऊमीन की दुकान में सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Huzur, Bhopal | Mar 24, 2025 अशोका गार्डन की सुभाष कॉलोनी के पास मकान के नीचे बनी चाउमीन की दुकान में सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर से आग नीचे के हॉल में भी फैल गई। इससे पूरे मकान में धुआं फैल गया। फायरकर्मियों ने बताया कि मकान के अंदर 4 से 5 लोग फंसे थे। उनमें करीब 3 लोगों के हाथ-पैर भी आग में मामूली झुलस गए। हॉल में खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गई।