हुज़ूर: भोपाल में चर्च से लौट रही नर्सिंग छात्राओं का एक्सीडेंट, एक की मौत, दो घायल
Huzur, Bhopal | Mar 24, 2025 भोपाल में सड़क हादसे में नर्सिंग की एक छात्रा की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना उस समय हुई जब तीनों छात्राएं चर्च से प्रेयर करके लौट रही थीं। तेज रफ्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।