गोरखपुर: गोरखनाथ के राजेंद्र नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला पहुंची गोरखपुर प्रेस क्लब लड़के पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
गोरखनाथ थाना क्षेत्र की राजेंद्र नगर की रहने वाली पीड़ित बुजुर्ग महिला आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंची उसने प्रेस वार्ता कर बताया कि, उसका बड़ा लड़का उसको आए दिन प्रताड़ित करता है, उसके पति की मृत्यु 1995 में हो गई थी परंतु उसने फर्जी दस्तावेज के आधार पर 2009 में उनकी मृत्यु दिखाई अब वह जबरन पूरे घर पर कब्जा करना चाह रहा है, हमें आए दिन प्रताड़ित करता है।