समस्तीपुर: चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर गूंजा जय माता दी का जयकारा, दूधपुरा चैती दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चैत्र नवरात्र की सप्तमी को पूजा पंडालों में देवी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हुई और दर्शन के लिए पट खोल दिए गए. पूजा पंडालों में आज माता के सातवें स्वरूप कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जा रही है. शहर से सटे दूधपुरा स्थित चैती दुर्गा मंदिर में पट खुलते ही दर्शन पूजन शुरू हो गया है. पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होने लगी है.