फतेहपुर: बनारसी व बैजानी गांव में खुले आम हो रहा जुआ मलवां थाना क्षेत्र का मामला वीडियो सोसल मीडिया में वायरल।
फतेहपुर जिले में आला अफसर भले ही अपराध न होने का दावा करे लेकिन पुलिस के निचले स्तर के मुलाजिम जमकर मनमानी करने में जुटे है। जिले के दो स्थानों में बागों में बैठकर जुआं की फड़ संचालित की जा रही है। जिनका विडियो सोसल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वायरल विडियो मलवां थाना क्षेत्र के बैजानी व बनारसी गांव का बताया जा रहा है वायरल वीडियो से हड़कम्प मच गया है।