बैतूल नगर: घोड़ा डोंगरी निवासी युवक ने सल्फास का सेवन किया, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार
मामला बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले घोड़ा डोंगरी का है जहां घोड़ा डोंगरी निवासी राकेश नाम के एक युवक ने सल्फास की गोली का सेवन कर लिया इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों उसे उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन हालत में सुधार नहीं आया तो बैतूल जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टरों द्वारा राकेश का उपचार किया जा रहा है हालत अभी खतरे से बाहर है