जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। निर्देश के बाद अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी क्षेत्रों में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। गुड़ाबांदा में अवैध बालू लदे वाहन जब्त कर प्रशासन जुटा कार्रवाई में।