किलेंदर स्थित छोटे जैन मंदिर से महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा भगवान श्री महावीर जी का भव्य चल समारोह सोमवार सुबह 10 बजे निकाला गया। इस दौरान भगवान की प्रतिमा को चांदी की पालकी में विराजित कर नगर में श्रद्धापूर्वक भ्रमण कराया गया। चल समारोह छोटे जैन मंदिर से प्रारंभ होकर माधवगंज में जाकर सम्पन्न हुआ।