रजौन: नियामतपुर चौक पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 7 लोग और एक ट्रैक्टर चालक घायल, एक की हुई मौत
Rajaun, Banka | Apr 19, 2025 शनिवार की संध्या करीब 5:00 रजौन थाना क्षेत्र के नियामतपुर चौक के पास तेज रफ्तार देव कलश यात्री बस की टक्कर से ई रिक्शा सवार 7 यात्री गंभीर रूप से जख्मी एवं 1 महिला यात्री की मौत हो गई । इलाज के दौरान सुदामा देवी की भागलपुर के मायागंज अस्पताल में मौत हो गई । आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।