रजौन: बाराटीकर गांव के पास से लूट के बाद भाग रहे दो अपराधियों को रजौन पुलिस ने किया गिरफ्तार, कट्टा बरामद
Rajaun, Banka | Apr 16, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के बाराटीकर गांव के पास ट्रक चालक से लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को रजौन पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया । दोनों के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एक जिंदा गोली और लूटे गए तीन हजार रुपए बरामद हुए । बुधवार की संध्या 5:30 बजे रजौन पुलिस द्वारा करवाई किया गया।