औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में पति-पत्नी के साथ हुई मारपीट, पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
दिबियापुर थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी पति-पत्नी के साथ मामूली बात को लेकर मारपीट हुई है। घायल अवस्था में दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिव्यापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।