जमुआ विधानसभा क्षेत्र में कृषि मंडी और आधुनिक कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की मांग को लेकर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने शुक्रवार को 12 बजे सदन में आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि जमुआ क्षेत्र कृषि प्रधान है, जहां बड़ी संख्या में किसान सब्जी, फल व अन्य फसलों का उत्पादन करते हैं।