जबलपुर: ग्राम ककरतला के ग्राम वासियों ने दबंगों द्वारा रास्ता बंद कर अतिक्रमण करने को लेकर कलेक्टर और एसपी को शिकायत दी
ग्राम पंचायत ककरतला विकासखंड पनागर के ग्राम वासियों ने आज कलेक्ट कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी और कलेक्टर से मुलाकात करते हुए ग्राम वासियों की समस्या को उनसे जाहिर की। जहां उन्होंने समस्या बताते हुए कहा कि सदियों से चले आ रहे रास्ते को ग्राम गदेरी के कुछ दबंगों के द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण करते हुए कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया गया है।