बिहार के चर्चित महेश्वर शिव के मंदिरों में सुप्रसिद्ध रोहतास जिले के कैमूर पहाड़ी पर स्थित बाबा गुप्तेश्वर नाथ धाम में आयोजित बसंत मेला के समापन के अवसर पर सूर्यपुरा के न्यू छठ पूजा समिति के कलाकारों ने दो रात्रि भोजपुरी नाटकों का सफल मंचन किया। रविवार संध्या 06 बजे आचार्य संतोष पाण्डेय के अनुसार शिव पुराण सहित कई धार्मिक पुस्तकों में वर्णित है कि भस्मासुर न