बारुण थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। बैठक में प्रखंड के जनप्रतिनिधि व पूजा लाइसेंसधारी शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने कि अपील की। बताया गया कि सरस्वती पूजा के लिए सभी पूजा समितियों को 21 जनवरी तक लाइसेंस लेना आवश्यक है।