झांसी: सेंट फ्रांसिस कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, झांसी एसएसपी ने छात्राओं को डिजिटल फ्रॉड से किया सचेत
Jhansi, Jhansi | Jan 28, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के नेतृत्व में बुधवार को सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इण्टर कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और इन्वेस्टमेंट फ्रॉड जैसे आधुनिक साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया।