सुसनेर: बड़ा जीन: विधायक कप सीजन 2 में नन्ना 11 ने बाजी मारी, MLA ने विजेता टीम को बाइक-ट्रॉफी सौंपी, जीवन सिंह शेरपुर शामिल हुए
बड़ा जीन परिसर में कई दिनों से चल रहे विधानसभा स्तरीय विधायक कप सीजन 2 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मंगलवार शाम 6 बजे हो गया। यहां पर अंतिम मैच खेलकर के सुसनेर की नन्ना 11 टीम ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कराते हुए इस प्रतियोगिता का खिताब जीता। करणी सेना परिवार के जीवन सिंह शेरपुर भी शामिल हुए। विधायक भेरू सिंह परिहार बापू ने विजेता टीम को बाइक व ट्रॉफी सोपी।