जमालपुर के ओड़ी चट्टी पर अयोध्या में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण समेत अन्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार की सुबह से ही खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए ग्रामीण गांव के गेट पर खड़े रहे। इसके बाद खिलाड़ियों के आगमन पर उन्हें माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। उनके साथ गांव भ्रमण किया।