आगरा: वकील ने न्याय की जगह दी दरिंदगी, होटल में बलात्कार पीड़िता से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के वक्त छत से कूदकर टूटा पैर
Agra, Agra | Nov 10, 2025 आगरा की अदालत में न्याय दिलाने का वादा करने वाले एक वकील पर दरिंदगी पर उतरने का आरोप एक महिला ने लगाया है।शहर के एक होटल में 40 वर्षीय वकील ने बलात्कार पीड़िता के साथ ही दुष्कर्म कर दिया। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है।।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।