भिवानी: भिवानी में बरसात के साथ पानी की निकासी भी होनी चाहिए: उपायुक्त साहिल गुप्ता
मानसून की बारिश के मध्यनजर उपायुक्त साहिल गुप्ता ने जन स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पानी की निकासी का ठोस प्रबंध करें। बारिश के दौरान पानी की निकासी भी साथ-साथ कम से कम समय में होनी चाहिए। अत्यधिक समय तक गलियों में व सडक़ों पर पानी खड़ा नहीं हो ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।