मुज़फ्फरनगर: शुकतीर्थ में होने वाले कार्तिक स्नान मेले को लेकर स्वामी यशवीर जी महाराज ने कहा- दुकानों, रेहड़ा, ठेली पर लिखें अपना नाम
योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने बुधवार की दोपहर 2:00 मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि 10 नवंबर को शुकतीर्थ में कार्तिक स्नान मेला प्रारंभ हो रहा है मेले में खाद्य पदार्थ की दुकान लगाने वाले दुकानदार अपनी दुकान,स्टॉल,रेहड़े,ठेली पर अपना वास्तविक नाम लिखे वह अपना आधार कार्ड भी साथ रखें।और कोई भी मुसलमान मेले में सामान ना बेच।