मीनापुर: तुर्की हथियावर गांव में फंदे से लटकता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।
तुर्की हथियावर गांव में फंदे से लटकता मिला अधेड़ व्यक्ति का शव। मृतक की पहचान तुर्की हथियावर गांव स्थित वार्ड नम्बर 11 के जनक राय के रूप में हुई है । मृतक के पुत्र मनोज राय ने अपने पड़ोसी हरिश्चंद्र राय व अन्य पर मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है । घटनास्थल पर पहुचें पीएसआई रविरंजन ने बताया कि हरिश्चंद्र राय के दालान से शव को बरामद किया गया है।