जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत, रेल लाइन क्रॉस करते समय हुआ हादसा
Jamui, Jamui | Mar 29, 2026 जमुई रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन क्रास करने के दौरान रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। यात्रियों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया। रेल पुलिस द्वारा मृतक वृद्ध की पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।