ग्वालियर गिर्द: पति घर पर नहीं आया तो पत्नी पहुंची पति की महिला मित्र के गांधीनगर स्थित घर, किया हंगामा
पति के घर ना पहुंचने पर दाल बाजार निवासी महिला अपने बेटे के साथ पति की महिला मित्र के गांधीनगर स्थित घर पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। जब पति की महिला मित्र घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो पत्नी ने मारपीट कर पति की महिला मित्र को घायल कर दिया। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।