पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार राजगीर रवाना, पीएम मोदी द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल
PM नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। नया परिसर नालंदा विश्वविद्यालय के प्राचीन खंडहरों के पास है, जिसे नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम, 2010 के माध्यम से स्थापित किया गया था। वहीं, सीएम नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पटना स्टैट हैंगर से सीएम नीतीश कुमार राजगीर के लिए रवाना हो गए हैं।