उज्जैन में पेट्रोल-डीजल की कमी का भ्रम, एसपी ने कहा पेट्रोल पर्याप्त है, बोतल में देने पर होगी कार्रवाई
उज्जैन में मंगलवार शाम कुछ पेट्रोल पंप बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देशभर में ईंधन की उपलब्धता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह स्थिति सामने आई, जिससे स्थानीय स्तर पर भ्रम और चिंता बढ़ गई।शहर के दो तालाब क्षेत्र और नाना खेड़ा स्थित पेट्रोल पंपों पर शाम के समय पेट्रोल-डीजल की बिक्री बंद कर दी गई। इससे वहां पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा