शाहजहांपुर। अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर सुगसुगी पुलिया के पास रोडवेज बस और अर्टिगा कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।