सासाराम: मिर्जापुर डिलियां में घर का ताला तोड़कर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को दिया अंजाम, घर मालिक ने कराया प्राथमिकी दर्ज
सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डिलियां के वार्ड नंबर 17 में कंचन कुमारी पति रविकांत सिंह के घर में चोरों ने भीषण चोरी की है। इस दौरान चोरों ने एक लाख नगद, सोने का मंगलसूत्र, मांग टीका, चेन, झुमका, कंगन, अंगूठी, लॉकेट एवं चांदी के बर्तन समेत सूटकेस में रखा गया कपड़ा एवं कागजात की चोरी की है। पुलिस कांड दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।