बिलग्राम: रोशनपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टेंपो को मारी टक्कर, टेंपो पलटा, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, वृद्ध घायल
बिलग्राम थाना क्षेत्र के -कटरा बिल्हौर हाइवे मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया।यहाँ रोशनपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रहे टेंपो को टक्कर मार दी,जिससे टेंपो पलट गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में टेंपो सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।