कालापीपल: कालापीपल में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जोगखेड़ी से निपानिया देव सड़क का किया भूमिपूजन
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा सड़कों का जाल बिछाने का काम जोरों पर है। मंगलवार को ग्राम जोगखेड़ी में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने जोगखेड़ी से निपानिया देव (गुंदी जोड़) तक सड़क का भूमिपूजन किया। यह 3.28 किलोमीटर सड़क करीब 3 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी।