हेरहंज थाना क्षेत्र के ग्राम कटांग में चल रहे सड़क, पुल निर्माण कार्य को रोकने और लेवी वसूली के लिए पीएलएफआई के नाम से व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से धमकी देने वाले कुख्यात उग्रवादी को हेरहंज थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया। प्रेस वार्ता में हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया ने रविवार संध्या 5 बजे यह जानकारी दी l