फतुहा: खुसरूपुर: महारानी चौक, फतुहा में किराए के मकान में रहने वाले बुजुर्ग भटककर खुसरूपुर पहुंचे।
Fatwah, Patna | Mar 12, 2026 फतुहा महारानी चौक के पास किराए के मकान में रह रहे सतनारायण शाह के बुजुर्ग पिता भटककर खुसरूपुर पहुंच गए हैं। खुसरूपुर के लोगों ने जब बुजुर्ग से पूछताछ किया तो अपने बारे में कुछ भी साफ-साफ नहीं बता पाए। उसके बादग्रामीणों ने खुसरूपुर पुलिस को सौंप दिया है। खुसरूपुर की पुलिस ने बुजुर्ग से जानकारी प्राप्त कर सतनारायण शाह को बुलाकर उसके पिता को उसे सौंप दिया है।