मुसाबनी: सुरदा क्रोसिंग में माझी बाबा की बैठक की गई आयोजित, लोकसभा चुनाव पर की गई चर्चा
आदिवासी संथाल समुदाय के सबसे बड़े पारंपरिक व्यवस्था माझी परगना महाल की बैठक मुसाबनी प्रखंड के बेनाशोल पंचायत अंतर्गत सुरदा क्रॉसिंग में आयोजित की गई। जिसमें आसपास के सभी संथाल गांव के माझी बाबा बैठक में शामिल हुए । इसमें मुख्य रूप से आने वाले लोकसभा चुनाव पर विशेष चर्चा की गई। सभी ने कहा आदिवासी हित में जो कार्य करेगा उन्हीं को समर्थन दिया जाएगा।