भदेसर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, नरधारी के पास मवेशी बचाने में पलटी कार ट्रेलर से टकराई, पति-पत्नी समेत चार की मौत
भादसोड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह 10 बजे बताया कि भादसोड़ा थाना क्षेत्र के नरधारी गांव के पास गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात उदयपुर से चित्तौड़गढ़ लौट रही कार अचानक सड़क पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में असंतुलित हो गई। कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची और सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चित्तौड़गढ़ की प्रतापनगर सिंधी कॉलोनी