स्वामी रामानन्दाचार्य के 726वें प्राकट्य महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा, सीएम भी होंगी शामिल
वाराणसी। स्वामी रामानन्दाचार्य जी के 726वें प्राकट्य महोत्सव के पावन अवसर पर काशी में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन होने जा रहा है। श्रीरामानन्द विश्वहितकारिणी परिषद् एवं श्री वैष्णव विरक्त संत समाज काशी के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 10 जनवरी तक नवदिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।