रूड़की: पिरान कलियर थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, दहेज अधिनियम के मामले में थे फरार
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे रावली महदूद निवासी अनिल कुमार और बृजेश नाम के दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों दहेज अधिनियम के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों के उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया है।